मेरठ, मार्च 17 -- चौ.चरण सिंह विवि में एनईपी यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में ली जा रही प्रोजेक्ट फीस का छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने सीसीएसयू से सहारनपुर विवि की तर्ज पर प्रोजेक्ट फीस में कटौती की मांग की है। पूर्व महामंत्री के अनुसार विवि यूजी छठे सेमेस्टर में माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए 1390 और पीजी में 1590 रुपये का शुल्क ले रहा है जो छात्रों के साथ अन्याय है। पूर्व महामंत्री क अनुसार विवि बाह्य परीक्षकों के मूल्यांकन का हवाला देकर यह फीस तय की थी, लेकिन बाद में आंतरिक शिक्षकों से ही मूल्यांकन की व्यवस्था लागू कर दी गई। ऐसे में जब प्रोजेक्ट का मूल्यांकन प्रैक्टिकल की तर्ज पर आंतरिक परीक्षक कर रहे हैं तो 1390 एवं 1590 रुपये फीस लेने क्या औचित्य है। सहारनपुर विवि पहले ही कर चुका कटौतीसहारनपुर विवि ने यूजी-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.