प्रोजेक्ट प्रवीण से बच्चों में बढ़ा कंप्यूटर शिक्षा का उत्साह
गंगापार, मई 15 -- उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट प्रवीण योजना के तहत कौशल विकास मिशन ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने का कार्य कर रहा है। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा में कंप्यूटर कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। कक्षाएं प्रारंभ होने के बाद छात्र-छात्राओं में कंप्यूटर शिक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षिका दीपांजलि पांडे और निहारिका शर्मा द्वारा छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से विद्यालय में प्रवेश संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.