चक्रधरपुर, अगस्त 3 -- चक्रधरपुर। प्रोजेक्ट परख के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीनों अनुमंडलों में निर्धारित तीन परीक्षा केंद्रों पर ओलंपियाड परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत बनाए गए मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय चक्रधरपुर परीक्षा केंद्र का पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 714 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 590 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। बता दें कि प्रोजेक्ट परख का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: प्रोजेक्ट परख ओलंपियाड प...