औरैया, मार्च 29 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर रविवार को महिला थाना ककोर में 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी ने की, जिसमें परिवार परामर्श से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 40 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इनमें से 11 ऐसे परिवार थे, जो आपसी वैचारिक मतभेद के चलते काफी समय से अलग रह रहे थे और एक साथ रहने को तैयार नहीं थे। लगातार काउंसलिंग और समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव और कलह को दूर कराया गया, जिसके बाद सभी दंपति दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस टीम ने सभी परिवारों को आपसी सहमति से मिलाकर हंसी-खुशी विदा किया। अधिकारियों ने बताया कि 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.