प्रोजेक्ट नई किरण में सात बिखरे परिवार फिर हुए एक, काउंसिलिंग से दूर हुए मनमुटाव
औरैया, जून 28 -- औरैया, संवाददाता। परिवारों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पुलिस के प्रोजेक्ट ''नई किरण'' के तहत रविवार को महिला थाना ककोर में आयोजित काउंसिलिंग में सात बिखरे परिवारों का फिर से मिलन कराया गया। लंबे समय से आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे पति-पत्नी समझाइश के बाद एक साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद सभी दंपतियों को परिजनों के साथ हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में कुल 35 प्रकरण सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। इनमें ऐसे दंपतियों की काउंसिलिंग की गई, जिनके बीच आपसी विवाद और वैचारिक मतभेद के कारण परिवार टूटने की स्थिति पैदा हो गई थी। यह भी पढ़ें- रिश्तों की अहमियत बताई, दो परिवार फिर मिले महिला थाना पुलिस और प्रोजेक्ट से जुड़े सदस्यों ने दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.