औरैया, मई 10 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर शनिवार को महिला थाना ककोर में 'प्रोजेक्ट नई किरण' के तहत परिवार परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे दंपतियों की काउंसलिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान कुल 55 फाइलों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 13 परिवारों को समझौते के बाद दोबारा एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। बताया गया कि आपसी वैचारिक मतभेद और पारिवारिक कलह के कारण कई दंपति अलग रह रहे थे और उनके परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए थे। महिला थाना पुलिस और काउंसलिंग टीम ने पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद कई दंपतियों ने मनमुटाव भुलाकर साथ रहने की सहमति दी। समझौते के बाद परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया। पुल...