प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता
सराईकेला, मई 25 -- सरायकेला। एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत सरायकेला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी सहायता से गुम हुए कुल 8 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। सरायकेला पुलिस ने भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल की मदद से इन गुमशुदा मोबाइलों को ट्रैक किया। एसपी के कड़े रुख और अपराधियों व चोरी, गुमशुदगी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश के बाद अभियान में तेजी लाई गई थी। थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी 8 मोबाइल धारकों को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उनके दस्तावेजों और पहचान का उचित सत्यापन किया। इसके बाद सभी को उनके मोबाइल सही-सलामत सुपुर्द कर दिए गए। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.