प्रोजेक्ट जटायू निगरानी वाहन का किया प्रदर्शन, सीएम ने सराहा
मुरादाबाद, जून 29 -- सोमवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने नगर निगम की अभिनव पहल प्रोजेक्ट जटायू का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त ने बताया कि प्रोजेक्ट जटायू नगर निगम द्वारा कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा पर विकसित एक अत्याधुनिक मोबाइल निगरानी एवं जनसेवा वाहन है, जिसे अनुपयोगी एवं स्क्रैप सामग्री का पुनः उपयोग कर तैयार किया गया है। यह परियोजना सेवा, स्वच्छता, और सुरक्षा एवं सर्विलांस के सिद्धांतों पर आधारित है। नगर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रभावी निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करती है। प्रोजेक्ट जटायू का उपयोग नगर में आयोजित विभिन्न बड़े आयोजनों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों, कांवड़ यात्रा, मेलों, वीआईपी कार्यक्रमों तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.