बोकारो, अप्रैल 9 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। चास मेयर भोलू पासवान से प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू कुमार दास ने मुलाकात किया व विद्यालय के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चास के प्रांगण में पेवर ब्लॉक, वेपर लाइट लगाने व नियमित साफ सफाई कराने के लिए अनुरोध किया। उक्त समस्या पर मेयर के द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया गया। मुलाकात करने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापक के अलावे सहायक शिक्षक हरिश्चंद्र झा ,सहायक अध्यापक निताई बाउरी, अब्दुल रब अंसारी व रोहित कुमार इत्यादि शामिल रहे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.