लखनऊ, मार्च 9 -- - ग्रामीण क्षेत्रों में बनेंगे 10 हजार डिजिटल उद्यमी, आधी होंगी महिलाएंलखनऊ, विशेष संवाददाताग्रामीण क्षेत्रों में जल्द बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रोजेक्ट गंगा (गवर्नमेंट असिस्टेड नेटवर्क फार ग्रोथ एंड एडवांसमेंट) के तहत प्रदेश में हाई-स्पीड ब्राडबैंड कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए सोमवार को स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन और हिंदुजा समूह की सहायक कंपनी वनओटीटी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है।परियोजना के तहत अगले दो-तीन वर्षों में 20 लाख से अधिक घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि न्याय पंचायत स्तर पर आठ से 10 हजार स्थानीय युवाओं को डिजिटल सेवा प्रदाता बनने का अवसर मिलेगा। इनमें महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार ...