बरेली, मार्च 19 -- बरेली। मध्य प्रदेश आरपी इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड के एचआर मैनेजर ग्वालियर में शताब्दीपुरम निवासी प्रकाश सिंह तोमर ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रकाश सिंह ने इस रिपोर्ट में सुरक्षा इंचार्ज फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में ओमनगर निवासी विवेक यादव समेत अन्य को आरोपी बनाया है। उनका कहना है कि कंपनी इन दिनों बरेली बाईपास प्रोजेक्ट का कार्य कर रही है, जिसका कैंप चौबारी के पास है। यहां रखे सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी कांस्टेंट सिक्योरिटी सॉल्यूशन के पास है, जिसका सुरक्षा अधिकारी 17 मार्च की रात शटरिंग की प्लेट्स चोरी कर ले गया है। अब उसका मोबाइल भी बंद है। कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...