जहानाबाद, अप्रैल 16 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रोजेक्ट इंटर कन्या विद्यालय परिसर में स्थापित एकमात्र चापाकल खराब है। जिससे विद्यालय में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे विद्यालय के छात्राओं को परेशानी हो रही है। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि चापाकल से खराब पानी आ रहा है। पानी के साथ बालू की रेत निकलता है। तो दूसरी ओर विद्यालय में लगा आरओ मशीन भी खराब है। समर्सिबल मोटर है लेकिन टंकी कभी साफ नहीं हुआ है। जिसके कारण पानी पीने लायक नहीं है। स्कूल परिसर में दो और ओ मशीन है बड़ा वाला खराब है सिर्फ एक छोटा वाला चालू हालत में है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय को आपरेटिव कॉलोनी में वर्ग कक्ष की कमी से बरामदे में पढ़ रहे विद्यार्थी स्कूल में छात्राओं की संख्या 1200 से अधिक है। भीषण गर्मी के कारण एक मशीन से पानी लेना मुश्क...