औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। जिले के राजकीय विद्यालय अब आधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत प्रोजेक्ट अलंकार योजना में 13 राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों के कायाकल्प के लिए करीब 7.10 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। इस योजना का उद्देश्य जर्जर हो चुके बुनियादी ढांचे को सुधारकर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है। योजना के तहत स्कूलों में विभिन्न प्रकार के निर्माण और सुधार कार्य कराए जाएंगे। अतिरिक्त कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए 214.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक बनाने के लिए 198.27 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा लाइब्रेरी निर्माण पर 148.48 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे छात्रों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी। विज्ञान प्रयोगशालाओं और मल्टीपर्पज ह...