प्रोजेक्ट अलंकार में चार संस्कृत स्कूलों को 31 लाख मिले
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता एडेड माध्यमिक स्कूलों की सूरत संवारने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चार संस्कृत विद्यालयों को 31 लाख रुपये की पहली किश्त दी गई है। जिसमें उन्नाव के संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मौरावां व श्रीराम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय देवाराकलां शामिल हैं। जिन्हें कुल क्रमश: 18.44 लाख व 18.36 लाख रुपये दिए जाएंगे। पहली किश्त के रूप में दोनों को क्रमश: 7.37 लाख व 7.37 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं अंबेडकर नगर के श्री कर्मा देवी मनीराम संस्कृत स्कूल खोमापुर व श्री शंकर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीटी शामिल हैं। इन्हें क्रमश: कुल 17.71 लाख व 23.75 लाख रुपये विभाग देगा। पहली किश्त के रूप में क्रमश : 7.08 लाख व 9.50 लाख रुपये दिए गए हैं। कुल होने वाले खर्च की पांच प्रतिशत धनराशि विद्यालय वहन करेंगे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.