शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। जिले में जर्जर और पुराने हो चुके राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए शुरू की गई प्रोजेक्ट अलंकार योजना में लापरवाही सामने आ रही है। कई विद्यालय विभाग से बजट लेने के बावजूद उसका न तो उपयोग कर रहे हैं और न ही धनराशि वापस कर रहे हैं। जिले के करीब 62 राजकीय और एडेड कॉलेजों को इस योजना के तहत भवन निर्माण, मरम्मत और अवस्थापना सुविधाओं के लिए धनराशि आवंटित की जाती है। योजना के अंतर्गत राजकीय विद्यालयों को कुल आगणन का लगभग 95 प्रतिशत और एडेड विद्यालयों को 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। इसके बावजूद कई संस्थाएं प्रस्ताव भेजने में देरी कर रही हैं और जारी बजट का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त निदेशक ने डीआईओएस को निर्देश जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.