जौनपुर, फरवरी 23 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संत निरंकारी मिशन की ओर से नगर के घासमंडी चौक स्थित राम-जानकी मंदिर बौलिया पोखरा पर प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन जनजागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई के साथ समाज में स्वच्छ सोच और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश देना रहा। अभियान की प्रेरणा मिशन के पूर्व आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से ली गई, जिनमें प्रकृति संरक्षण, मानव कल्याण और सेवा भावना को जीवन का मूल मंत्र बताया गया है। सेवादारों ने लोगों को समझाया कि जल जीवन का आधार है, इसलिए जल स्रोतों में गंदगी या प्लास्टिक न डालें और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इस दौरान पोखरा परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.