बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। संवाददाता संत निरंकारी मिशन ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण के अंतर्गत जमरेहीनाथ मंदिर में स्थित तालाब के चारों घाटों की सफाई की। मंदिर प्रांगण में जुगल सिंह की अध्यक्षता में सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुखी शत्रुघ्न प्रसाद के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा सेवादार भाई-बहनों ने सफाई का कार्य किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...