नई दिल्ली, जून 17 -- -इस टनल के बनने से गुरुग्राम और एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान नई दिल्ली, प्रमुख संवददाता। शिवमूर्ति से गुरुग्राम के बीच प्रस्तावित टनल का निर्माण होने से एयरपोर्ट व गुरुग्राम जाने की राह काफी सुगम हो जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव प्रारंभिक समितियों से मंजूरी मिलने के बाद कैबिनेट के पास पहुंच गया है। उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद इस पर काम तेजी से शुरू हो सकेगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली को 4KM के नए एलिवेटेड रोड का तोहफा, 7 मिनट में पूरा होगा 19 मिनट वाला सफरटनल का निर्माण प्रस्तावित टनल का निर्माण नेल्सन मंडेला मार्ग पर वसंत कुंज से द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच किया जाएगा। आठ किलोमीटर लंबी इस टनल की अनुमानित लागत करीब 7000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परियोजना से जुड़े एनएचएआई अधिकारियों ...