आरा, अगस्त 23 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो की विज्ञान प्रतियोगिता में प्रोग्रेसिव ट्यूशन सेंटर के सातवीं से बारहवी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रबंध निदेशक सत्येन्द्र पाण्डेय की देखरेख में किया गया। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को गतिशील बनाने के लिये आयोजन किया गया। मूल्यांकन के बाद छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा। खुशी मिश्रा और नीतू शर्मा की ओर से संचालित इस प्रतियोगिता में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गये और वस्तुनिष्ठ प्रश्न सिलेबस पर आधारित रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News हिन्दुस्तान ओलंपियाड से बच्चों में हो रहा प्रतियोगी भावना का विकास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...