बरेली, जून 25 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में आयोजित प्रोकेवीएच किड्स क्रिकेट लीग का शुभारंभ भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने किया। इस अवसर पर सीए गगन मेहरोत्रा विशेष अतिथि के रूप में रहे। उद्घाटन मुकाबले में बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर पावर किंग्स को नौ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर पावर किंग्स ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में बरेली फ्यूचर ग्लैडिएटर्स ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दिन के दूसरे मुकाबले में मथुरा मिनी टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। यह भी पढ़ें- स्पार्क इंटरनेशनल ने बीसीए को पांच विकेट से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...