नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Sammaan capital share price: अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को निवेशकों की नजर सम्मान कैपिटल लिमिटेड के शेयर पर होगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 1.25 प्रतिशत बढ़कर 312.34 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 308.47 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। कंपनी ने इससे पिछली जून तिमाही में 243.30 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही में सम्मान कैपिटल लिमिटेड की कुल आय घटकर 1,850.85 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,260.52 करोड़ रुपये थी। इस दौरान मुख्य ब्याज आय भी घटकर 1,161.26 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 1,449.02 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कु...