सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर के नुमाइश कैंप कॉलोनी क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद और आपसी रंजिश के बीच एक 14 वर्षीय मासूम के संदिग्ध अपहरण ने सनसनी फैला दी है। शुक्रवार दोपहर घर से बाजार जाने निकला अंशुमन पुत्र बालकृष्ण रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस हरकत में आई। प्रारंभिक जांच में पड़ोस की एक महिला पर शक गहराया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला और पीड़ित परिवार के बीच पहले घनिष्ठ संबंध थे, लेकिन बाद में प्रॉपर्टी विवाद और आपसी तनाव के चलते रिश्ते दुश्मनी में बदल गए। आरोप है कि महिला ने इसी रंजिश में बच्चे को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने पहले बच्चे को बेहोश कर चिलकाना रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में फेंकने की बात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.