नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ इलाके में एक महिला शिक्षक पर उसके चचेरे भाई ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह विवाद प्रॉपर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय ज्योति अपने परिवार के साथ साईं बाबा एन्क्लेव, नजफगढ़ में रहती है। वह दिचाऊ कलां के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि 18 मार्च की रात को उन्हें अपने दिचाऊ कलां स्थित प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि और ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी। मौके पर उनके चचेरे भाई जसवंत और उनकी पत्नी मौजूद थीं। आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच जब महिला ने इस...