आगरा, मई 2 -- शहर में प्रॉपर्टी में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इसमें दयालबाग निवासी अधिवक्ता राम मोहन शर्मा ने आरोपित पिता-पुत्र पर करीब 1.16 करोड़ हड़पने का आरोप लगाकर कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। आदेश पर न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता राम मोहन शर्मा ने कोर्ट में प्रस्तुत किए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले करीब 16 वर्षों से दीवानी कचहरी में वकालत कर कर हैं। उनके पिता स्व.विश्व मोहन शर्मा के मित्र सतीश ऑबराय निवासी निवासी न्यू ईदगाह कॉलोनी है। जो संजय प्लेस में प्रॉपर्टी और शेयर ट्रेडिंग का काम करते थे। यह भी पढ़ें- 1.82 करोड़ की ठगी करने का आरोप, मुकदमा दर्ज परिवारिक संबंध होने के कारण उन पर भरोसा था। आरोप है कि सतीश और उनके पुत्र राजीव ओबराय ने प्रॉपर्टी ...