मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेरुआ निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह के परिजनों से पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने प्रभाकर की मां निर्मला देवी और पत्नी पिंकी देवी से मिलकर ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आनंद मोहन ने डीजीपी, मुख्य सचिव और मुजफ्फरपुर के एसएसपी से फोन पर बात कर शूटर की जल्द गिरफ्तारी की बात कही। उन्होंने मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को जल्द सजा दिलाने की मांग की। इससे पूर्व आनंद मोहन ने मुखिया पति सह पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह उर्फ खदेड़न सिंह से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विधायक चेतन आनंद गुरुवार को गृह सचिव से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे तथा सभी आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने और मृतक प्रभाकर सिंह के परिवार की सुरक्षा की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.