मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के पताही जगन्नाथ इलाके में बीते साल 15 मई को हुए पैक्स अध्यक्ष के पुत्र सह पंसस पति हत्याकांड में सदर पुलिस की कार्रवाई फिर तेज हो गई है। आईओ राजीव कुमार ने लालगंज थाना क्षेत्र के जैंतीपुर निवासी फरार आरोपित संजय सिंह और रूपेश कुमार के घर पर इश्तेहार चस्पाया है। मृतक रामवनमी चौधरी भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस के अनुसंधान में आरोपित संजय सिंह और रूपेश का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों भी प्रॉपर्टी डीलर हैं। इनकी भूमिका शूटर से मर्डर कराने में रही है। इश्तेहार चस्पाने के बाद गिरफ्तारी या सरेंडर नहीं करने की स्थिति में पुलिस कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट लेगी। बीते 15 मई को संजय चौधरी उर्फ रामनवमी चौधरी की पताही जगन्नाथ स्थित रेवा रोड में दो-तीन बाइक स...