हाथरस, अप्रैल 15 -- हाथरस, संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में अभी तक दस आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अभी दस और आरोपियों के नाम प्रकाश में आये है। वह सभी लोग पुलिस की रडार पर है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे प्रयास कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस हत्याकांड में बीस से बाईस लोग शामिल बताए जा रहे है। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली वाले मोहल्ला निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश की हत्या कर शव कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के नाले में फेंका गया था। इस मामले में मृतक की बहन ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तफ्तीश में कई आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से दस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि पुलिस अभी तक इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बताया जा रहा है कि अभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.