हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला जय राधे गली निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा की हत्या कर सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हत्याकांड में शामिल आरोपियों से पुलिस और एसओजी टीम की भेठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा अपने बचाव में की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने हत्यारोपियों से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। घायल हत्यारोपियों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की तबाड़-तोड़ कार्रवाई से हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों में खलबली मची हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.