मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपु, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के बाड़ा जगरनाथ चौक के निकट 30 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या मामले के आरोपित शेखपुर निवासी तुलसी राय ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। वह 31 मार्च से जेल में बंद है। उसकी जमानत की अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। उल्लेखनीय है कि जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बकाया रुपये के विवाद में 30 मार्च की दोपहर एक बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ निवासी प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पत्नी पिंकी देवी के आवेदन पर अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी तुलसी राय व कटरा थाने के बखरी निवासी उदय पटेल को नामजद आरोपित बनाया था। पुलिस ने दोनों को घटना के दिन ही गिरफ्त...