सोनभद्र, अप्रैल 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को बुधवार को खुटहा बाईपास तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उधारी, पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध में हत्या की गई थी। मामले की खुलासा किए एसपी ने दो टीमें गठित की थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद की गई है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को घासी मौर्या निवासी लोकुआ थाना धानापुर, जनपद चंदौली की तहरीर के आधार पर थाना घोरावल में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें बताया गया था कि उनके भाई कुंवर मौर्य की 22 मार्च की रात हत्या कर शव को मिर्जापुर जनपद के सिरसी डैम में फेंक दिया गया। पुलिस ने पूर्व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.