प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड में करीब एक महीने बाद पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। करेली पुलिस ने वांछित अरबाज खान को ससुरखदेरी नदी के पास से पकड़ा। नया पुरवा निवासी अरबाज खान हत्याकांड के बाद फरार हो गया था। पुलिस अब तक छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि, मुख्य आरोपी 25 हजार इनामी आसिफ दुर्रानी और नासिर जमाल की तलाश जारी है।ऐनुद्दीपुर में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास आठ अप्रैल की शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर करेली पुलिस ने अतीक के शूटर रहे आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद दुर्रानी, उसकी बहन समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पूर्व में गोली मारने वाले 25 हजार इनामी राशिद दुर्रानी समेत हत्याकांड के साजिश में शा...