अलीगढ़, मार्च 10 -- हरदुआगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हरदुआगंज में प्रॉपर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनू चौधरी के भाई पर हुए हमले में मंगलवार को नया मोड आ गया। पुलिस ने घायल राहुल को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए बताया कि राहुल ने देशी पिस्टल से खुद ही गोली मारी थी। वह सोनू हत्याकांड के नामजद आरोपियों को फिर से फंसाना चाह रहे थे। आरोपी पक्ष के कुछ लोगों की जमानत मंजूर हो चुकी है। इस लिए देवेन्द्र ने यह षणयंत्र रचा था। बता दें कि 25 जुलाई 2025 को हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कोंडरा निवासी 45 वर्षीय शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी पुत्र सरदार सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मामले में सोनू के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वही इसकी पैरवी कर रहे हैं। बीते शुक्रवार रात देवेंद्र अपने परिचित गांव किढ़ारा निवासी राहुल व विकास के सा...