प्रयागराज, मार्च 21 -- अटाला इलाके में रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम पिटाई के मामले में अटाला चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया। उन पर घटना के दौरान लापरवाही बरतने और समय पर कार्रवाई न करने का आरोप है। घटना 17 मार्च की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। रुदापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुजम्मिल अपने मामा के साथ अटाला स्थित एक रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान नवाबगंज निवासी मोहम्मद साकिब अपने 10-12 साथियों के साथ पहुंचा और गालीगलौज के बाद मुजम्मिल को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने छह नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शाह सऊद और फैज अख्तर को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शाह सऊद माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे असरौली के माशूक प्रधान का बेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.