प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी
गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सुशांत लोक निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह से जुड़े एक गुर्गे ने रुपये न देने पर प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी है। थाना सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। इस धमकी के बाद प्रॉपर्टी डीलर के परिवार में डर का माहौल है। सुशांत लोक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई सालों से प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। सात मई की रात को उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया। यह भी पढ़ें- '10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो गोली मार देंगे'; लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एल्विश यादव को मिली धमकी कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंगस्टर का सदस्य महेंद्र दल्लन बताया। उसने उससे दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.