बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर सुशील चौधरी उर्फ टोनी हत्याकांड में अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। अपर जिला जज (कोर्ट संख्या चार) निजेन्द्र कुमार ने साक्ष्यों को अपर्याप्त मानते हुए दसों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। गौरतलब है कि मुन्नूपुरम कॉलोनी निवासी सुशील चौधरी, जो जिला पंचायत सदस्य संजीव मलिक के साले थे, की 29 मई 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सेंट मेरिज चौराहे से आगे एक निजी अस्पताल के सामने अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। गंभीर रूप से घायल सुशील को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया था। जांच ...