गाज़ियाबाद, मार्च 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर से संपत्ति खरीदने का सौदा करने के दौरान गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।रहीसपुर सदरपुर रोड स्थित रतन एन्क्लेव में रहने वाले मनोज कुमार प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत देकर बताया है कि 13 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे मोनू शर्मा व आसिफ ने संपत्ति का सौदा करने के लिए वर्धमानपुरम फेस नौ के साइड ऑफिस बुलाया था। यह दोनों मुरादनगर के सुराना के रहने वाले है। वह तय समय पर साइड ऑफिस पहुंच गए। इसी दौरान वहां मोनू और आसिफ पहुंचकर संपत्ति का सौदा करने की बात करने लगे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.