गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- लोनी संवाददाता। अंकुर विहार थाना पुलिस और स्वाट टीम ने गढ़ी कटैया कट के पास गुरुवार तड़के मुठभेड़ के बाद दीपक अगरौला गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से बिना नंबर की कार, एक रिवॉल्वर, तीन कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने हाल ही में हत्या के मामले में पैरवी कर रहे प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चलाई थीं। अंकुर विहार थाना पुलिस और गाजियाबाद स्वाट टीम सूचना के आधार पर गुरुवार तड़के तीन बजे गढ़ी कटैया कट के पास वाहनों की जांच कर रही थी। एक बिना नंबर की कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया तो चालक ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई तो चालक कार से उतरकर निर्माणाधीन भवन की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों के पीछा करने पर उसने तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.