प्रॉपर्टी डीलर पर एक और मुकदमा दर्ज
लखनऊ, मई 12 -- मोहनलालगंज। निलमथा निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने 25.20 लाख रुपये लेने के बाद भी रजिस्ट्री नही की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दो दिन पूर्व प्रापर्टी डीलर पर पुलिस पहले ही दो मुकदमें दर्ज कर चुकी है। प्रयागराज के चक दाउदनगर में रहने वाले रवि करण सिंह ने निलमथा के प्रॉपर्टी डीलर शिव प्रताप सिंह को प्लाट खरीदने के लिए 23 माह पहले 25.20 लाख रुपये दिए थे। लेकिन प्रॉपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री नही की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके पहले भी पुलिस ने प्रयागराज के आकाश जायसवाल व अम्बेडकर नगर के रवीन्द्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.