बरेली, दिसम्बर 29 -- मोहनपुर के ग्रामीणों ने प्रॉपर्टी डीलर पर नया ट्रांसफार्मर और पोल कब्जाने का आरोप लगाकर शिकायत डीएम से की है। आरोप है कि इस ट्रांसफार्मर को अवैध कॉलोनी में इस्तेमाल करने की तैयारी है। शिकायत पर एक्सईएन हाईड्रिल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। मोहनपुर के प्रधान बादाम सिंह और तमाम ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। उनका कहना है कि बिथरी ब्लॉक के गांव मोहनपुर उर्फ रामनगर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर है। अगस्त और सितंबर में सात बार ट्रांसफार्मर फुंक चुका है। बिजली व्यवस्था सुचारु करने के उद्देश्य से विभाग ने 63 केवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर और 8 पोल गांव में भेजे मगर दबंग प्रॉपर्टी डीलर ने लाइनमैन के साथ मिलकर उसे अपने घर पर उतरवा लिया। पोल अपने प्लाटिंग वाले खेत के पास उतरवा लिए हैं। आरोप है कि प्रॉपर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.