गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। सेक्टर-53 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात चाय पीने रुके पांच प्रॉपर्टी डीलर दोस्तों पर हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए भागने पर आरोपियों उनका पीछा कर उनकी दो गाड़ियों पर रॉड से हमला कर इन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में गुरुवार को केस दर्ज किया। सेक्टर-67 निवासी दिव्या प्रकाश ने पुलिस शिकायत में बताया कि 18 मार्च की देर रात करीब दो बजे वह अपने दोस्त हंसराज, राहुल, हिमांशु और मनीष के साथ चाय पीने रुके थे। तभी वहां दो युवक बाइक छोड़कर भाग गए। उनके पीछे कार आई, जिसमें सवार युवकों ने दिव्या और उनके दोस्तों से बाइक सवारों के बारे में पूछा। इस दौरान हंसराज को थप्पड़ जड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.