नई दिल्ली, अगस्त 1 -- दिल्ली के कंझावला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 37 साल के हरीश माथुर के तौर पर हुई है। पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। हरीश माथुर कराला गांव में परिवार के साथ रहता था। हरीश पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था और गांव में ही ऑफिस खोले हुए था। बताया जाता है कि वह हमेशा की तरह गुरुवार रात करीब 11 बजे ऑफिस बंद कर पैदल ही घर जा रहा था। हरीश का बीएसएम स्कूल के पास घर बन रहा था। वह इसी घर के आगे खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उन्होंने हरीश पर फायरिंग शुरू कर की। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने हरीश को चार गोलियां मारीं और फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर हरीश का भाई मनीष और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उ...