मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- गायघाट,एक संवाददाता। बेरुआ गांव में शनिवार को प्रॉपर्टी डीलर प्रभाकर सिंह के परिजनों से केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। मंत्री ने आश्वस्त किया कि पुलिस लगातार काम कर रही है। बचे हुए अपराधी जल्दी ही गिरफ्त में होंगे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शंशाक शेखर चौहान, भाजपा गायघाट पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, गायघाट पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गामी, दक्षिणी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रसेनजीत कुमार भोला, अजय कुंवर, पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह व तारानंद सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.