प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर से चोरी में मुकदमा
हल्द्वानी, मई 28 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी में प्रॉपर्टी डीलर के निजी कार्यालय से लाखों रुपये की नकदी उड़ने के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।बच्चीनगर, लामाचौड़ निवासी विक्की कनवाल ने तहरीर देकर बताया था कि मंगवालर रात उसके कार्यालय में एक अज्ञात व्यक्ति घुसा। जिसने गल्ले से पांच लाख रुपये की नकदी निकाली और रफूचक्कर हो गया। घटना का पता बुधवार सुबह लगा जब पीड़ित अपने दफ्तर पहुंचा। मुखानी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स दुकान का शटर तोड़कर अंदर आता हुआ दिख रहा है, जो कि गल्ले से लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि आरोपी को ट्रेस कर लिया गया है। 24 घंटे के अंदर पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.