प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिरासत में लेने पर तबीयत बिगड़ी
मुजफ्फर नगर, जून 13 -- जानसठ कोतवाली में गुरुवार रात पूछताछ के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर की तबीयत बिगड़ गई। प्रॉपर्टी डीलर के बचाव में आए अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मी परिजनों एवं अधिवक्ताओं के साथ उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को मेरठ के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। गांव भलेड़ी निवासी लक्ष्य तंवर पुत्र प्रदीप तंवर की शिकायत पर मकसूदाबाद निवासी प्रॉपर्टी डीलर अश्वनी शर्मा समेत कुछ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में गुरुवार रात पुलिस अश्वनी शर्मा को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई थी। पूछताछ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.