शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- तिलहर। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ भी की। मधुबन कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र गंगवार की 22 मई 2019 को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में सतीश के पिता लेखराज ने हत्या करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने विसरा प्रजव होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद 15 दिसंबर 2019 को विसरा रिपोर्ट में सतीश को अल्कोहल के साथ जहर देने का खुलासा हुआ था। यह भी पढ़ें- पति की हत्या के बाद प्रेमी को ही माना सबकुछ, ननदोई संग भागी पत्नी का लुका-छिपी वाला खेल खत्म, दोनों गिरफ्तार इसी दौरान लेखराज को सतीश की पत्नी सुनीता और राजनपुर गांव निवासी दामाद कप...