प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद ट्रेन-बस से सीकर भागे शूटर
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के बाद तीनों हमलावर राजस्थान के सीकर में छिपे थे। शूटरों ने दिल्ली से सीकर तक पहुंचने के लिए पहले ट्रेन फिर बस का सहारा लिया। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद दिल्ली पुलिस सीकर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों होटल से फरार हो चुके थे। हमलावर होटल के वाईफाई से हैंडलर के संपर्क में बने हुए थे। जांच से जुड़े पुलिस के सूत्रों ने बताया कि प्रमोद की हत्या में शामिल तीनों हमलावरों की पहचान हो गई है। तीनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच में मालूम हुआ कि बाइक सवार नाबालिग घटना से पहले बहादुरगढ़ में रुका था। वह बुधवार रात होटल में पहुंचा जहां दो शूटर पहले से मौजूद थे। रात में हिमांशु भाऊ के निर्देश पर किसी शख्स ने चोरी की बाइक पहुंचाई। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.