प्रयागराज, अप्रैल 24 -- प्रॉपर्टी डीलर इरफान हत्याकांड के आरोपी 25 हजार के इनामी राशिद दुर्रानी को करेली पुलिस ने गुरुवार की देर रात बरखंडी महादेव मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। वारदात के बाद वह बेंगलुरू भाग गया था। पुलिस को आसिफ दुर्रानी और दो अन्य बदमाशों के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं। ऐनुद्दीपुर में बिस्मिल्लाह चौराहे के पास आठ अप्रैल की शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर करेली पुलिस ने अतीक के शूटर रहे आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद दुर्रानी, उसकी बहन और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पूर्व में हत्याकांड के साजिश में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। जबकि, फरार राशिद दुर्रानी व आसिफ दुर्रानी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद र...