प्रॉपर्टी डीलर का गला घोटकर लाश नाले में फेंक दिया, 4 गिरफ्तार; कार भी बरामद
नोएडा, सितम्बर 30 -- नोएडा के गढ़ी चौखंडी निवासी कारोबारी की हत्या के मामले में फेज-तीन थाना पुलिस ने चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कार में शराब पीते समय हुई कहासुनी के दौरान गला घोटकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को बिसरख थाना क्षेत्र स्थित एक नाले में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी गांव निवासी प्रशांत शर्मा रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। उनका गौर सिटी स्थित गैलेक्सी डायमंड में कार्यालय है। वह 16 सितंबर की रात 10 बजे घर से टियागो कार लेकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। 17 सितंबर की सुबह बिसरख थाना क्षेत्र में जेएम इंटरनेशनल स्कूल के निकट एक नाले में प्रशांत का शव मिला। मौके से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। बिसरख थाना पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.