नई दिल्ली, अगस्त 30 -- बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने अपने रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी बुआ गायत्री देवी, दो चचेरे भाइयों और चार और लोगों पर केस दर्ज कराया है। चंद्रचूड़ सिंह का आरोप है कि उनके दादा की वसीयत में फेरबदल किया गया ताकि उनके पिता को उनका हक ना मिल सके।चंद्रचूड़ सिंह ने रिश्तेदारों पर क्या लगाए आरोप? हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रचूड़ सिंह ने शुक्रवार को रोरावर (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल जो कि अलीगढ़ के जलालपुर गांव के एक बड़े जमींदार थे, साल 1997 में वसीयत पर उनके हस्ताक्षर फर्जी तरीके से लिए गए। उस वक्त वो साइन करने की हालत में नहीं थे। यह भी पढ़ें- चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान खान को कहा झू...