प्रॉपर्टी को लेकर बहन-भाईयों में मारपीट,वीडियो वायरल
अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला काजीपाड़ा में प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर भाई-बहन में बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। राहगीरों ने पूरे प्रकरण की मोबाइल से वीडियो बना ली। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मोहल्ला काजीपाड़ा में एक ही परिवार के सदस्य पिता की संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। बात सिर्फ गाली गलौज तक नहीं,बल्कि मामला हाथापाई तक आ गया। कुछ ही देर में बीच सड़क पर लात-घूंसे चल गए। राहगीरों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह परमार ने बताया कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर आपस में विवाद हुआ था। जिस संपति को लेकर विवाद हुआ है वह अतरौली में हैं। शनिवार को फिर से दोनों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.